Begusarai News: बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की कराएं मरम्मत
बेगुसराय, अक्टूबर 12 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले में इस साल बाढ़ के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं का आकलन कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा कराने का निर्देश डीएम ने दिया। उन्होंने बाढ़ अवधि में परिचालित नावों के भाड़े, नाविकों की मजदूरी, ईंधन व्यय तथा सामुदायिक रसोई एवं राहत सामग्री वितरण से संबंधित सत्यापित विवरणी अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पशुपालन विभाग को बाढ़ के दौरान पशुओं के लिए चारा एवं भूसा की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पशुपालकों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने निर्देश दिया।
बिजली योजना और स्वास्थ्य अभियान की समीक्षाविद्युत विभाग की समीक्षा के क्रम में बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.