बेगुसराय, अक्टूबर 31 -- Begusarai News: बलिया। बलिया प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार को हुई जोरदार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। बारिश के कारण कई सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर ग्रामीण सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। वहीं, बारिश का असर किसानों की खेती पर भी पड़ा है। खेतों में पानी जमा होने के कारण रबी फसलों की बुआई का काम बाधित हो गया है। किसानों का कहना है कि सेवतिया नक्षत्र में हुई इस बारिश से मौसम में बदलाव आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। अचानक हुई बारिश से जहां आम लोगों की परेशानी बढ़ी है, वहीं खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...