Begusarai News: बारिश से गली-मुहल्लों में जलजमाव
बेगुसराय, जुलाई 19 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद के इलाकों में शनिवार की रात व रविवार की सुबह हुई बारिश ने मुख्य सड़कों से लेकर गली मोहल्लों तक की सूरत बिगाड़ दी है। जगह-जगह जलजमाव व कीचड़मय स्थिति से लोगों को आवाजाही में फजीहत झेलनी पड़ रही है। सबसे विकट स्थिति फुलवड़िया, कादिरचक व काली स्थान मुहल्ले आदि जगहों की बनी है। कुछ घंटों की बारिश से घुटने भर पानी लगा है। इस समस्या से मोहल्लेवासी परेशान हैं। इस संबंध में बरौनी नगर परिषद के कार्यपालक अधिकारी रणवीर कुमार ने बताया कि जलजमाव वाली जगहों से मशीन द्वारा पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू है। यह भी पढ़ें- Bahraich News: बारिश में निकायों का जलनिकासी सिस्टम फेल,घरों में घुसा पानी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.