बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: गढ़पुरा, एक संवाददाता। जिले के गढ़पुरा प्रखंड स्थित पवित्र शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम में श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर बुधवार की शाम बाबा हरिगिरिधाम के अध्यक्ष सह बखरी एसडीओ सन्नी कुमार सौरभ ने हरिगिरिधाम गढ़पुरा में प्रशासन और ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान एसडीओ ने मेला के दौरान बिजली व्यवस्था एवं लाईटिंग को सुदृढ़ कराने को कहा है। इस श्रावणी मेला में संवेदक से सही तरीके से टेंडर के अनुसार काम करवाने का निर्देश दिया। वहीं, प्रखंड के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का निर्देश दिया गया। वहीं मंदिर परिसर में जो नास्ता या होटल से संबंधित जो भी दुकानदार है वह सही गुणवत्ता पूर्ण तेल मशाला का उपयोग करेंगे।

सुरक्षा उपाय एसडीओ ने बताया कि श्रावणी मेला में बेहतर विधि व्यवस्था के लिए भंसी मोड़, गढ़पुरा चौक एवं ब...