बेगुसराय, सितम्बर 9 -- Begusarai News: मटिहानी, एक संवाददाता। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बुधवार को मटिहानी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने छितरौर, जीतलाल उच्च विद्यालय, तीनमुहानी चौक और कौआकोल ढाला पर संचालित कम्युनिटी किचन तथा स्वास्थ्य शिविरों का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ितों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। यह भी पढ़ें- बाढ़ क्षेत्र में चल रहे हैं 180 सामुदायिक केंद्रबाढ़ पीड़ितों की समस्याएं निरीक्षण के दौरान बांध किनारे शरण लिए बाढ़ पीड़ितों और पशुपालकों ने डीएम को बताया कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में पॉलीथिन शीट और मवेशियों के लिए भूसा नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद जिलाधिकारी ने मौके पर म...