Begusarai News: बाघा गांधी चौक: दिनभर जाम से लोग परेशान
बेगुसराय, अक्टूबर 9 -- Begusarai News: लाखो। शहर के बाघा गांधी चौक पर इन दिनों जाम की समस्या गंभीर बनी हुई है। दिनभर लगने वाले जाम से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह चौराहा वीरपुर, पावर हाउस रोड, मंझौल रोड और हरहर महादेव चौक की ओर जाने वाली फोरलेन सड़क को जोड़ता है। ऐसे में यहां वाहनों का दबाव अधिक रहने से अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। स्थानीय निवासी विनय कुमार, रवि कुमार, सूरज देव आदि ने प्रशासन से जाम की समस्या दूर करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.