Begusarai News: बाइक पर लदी शराब बरामद
बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। गढडहरा थाना अंतर्गत राजवाड़ा भीठा के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक बाइक पर लदी 25 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि गुप्त सूचना के अनुसार पुलिस ने उक्त स्थल पर छापेमारी की। इस दौरान अवैध शराब कारोबारी पुलिस को देख बाइक छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। जल्द ही परिवहन विभाग से कारोबारी का पता चल जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.