बेगुसराय, अक्टूबर 25 -- Begusarai News: मंझौल। बेगूसराय-रोसड़ा स्टेट हाईवे पर मंझौल में पेट्रोल पंप के पास बाइक की ठोकर से साइकिल सवार 10 वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान मंझौल पंचायत तीन के बीच खन्ना टोला निवासी दिनेश चौधरी के पुत्र प्रतीक कुमार के रूप में हुई है। हादसे में बच्चे का पैर टूट गया। परिजनों ने जख्मी बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल मंझौल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसके पैर में कच्चा प्लास्टर किया गया। परिजनों के अनुसार, बच्चा साइकिल से सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार ने उसे ठोकर मार दी, जिससे वह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...