बेगुसराय, अक्टूबर 4 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। दुर्गापूजा महासमिति की बैठक राजकुमार प्रसाद के संयोजकत्व में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर विचार विमर्श हुआ। मां दुर्गा की मूर्ति के आसपास साफ सफाई करने, 11 हजार केवीए बिजली तार को कवर करने एवं ट्रांसफार्मर का बैरिकेडिंग करने, मूर्ति विसर्जन के रूट में पड़ने वाले सभी स्पीड ब्रेकर को सप्तमी तक हटवाने, मूर्ति विसर्जन में सभी दुर्गापूजा समिति के पांच-पांच सदस्य को अपने कलश के साथ रहने, नगर की सभी बंद पड़ी लाइटों की मरम्मत कर सीसीटीवी को 24 घंटे से सक्रिय रखने आदि पर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बुढ़मू थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न बताया गया कि मां महागौरी स्थान के पास प्रतिमा मिलन के बाद स्टेशन मंदिर प्रत...