बेगुसराय, जुलाई 17 -- Begusarai News: बलिया, एक संवाददाता। प्लस टू स्कूल बलिया में शुक्रवार को अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बेगूसराय के जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार, विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सुधांशु एवं अनुमंडल समन्वयक अनुरागी चौरसिया के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। स्वागत भाषण विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार सुधांशु के द्वारा किया गया। अनुरागी चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य विषय एवं उप विषय पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात जिला समन्वयक हर्षवर्धन कुमार ने प्रोजेक्ट निर्माण की विभिन्न प्रकार के विधियों का विस्तार से वर्णन किया। अंत में अनुमंडल आयोजन समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अनुमंडल समन्वयक के रूप में अनुरागी चौरस...