बेगुसराय, सितम्बर 22 -- Begusarai News: तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र की धनकौल पंचायत स्थित बलान नदी के समीप बांध किनारे मंगलवार की दोपहर लगभग पांच वर्षीय एक मासूम बालक की सड़ी गली व क्षत विक्षत लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मासूम का हाथ पैर और सिर सभी अलग अलग टुकड़ों में पड़ी हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई।

पुलिस और जांच घटनास्थल पर एसपी मनीष एवं तेघड़ा एसडीपीओ कृष्ण कुमार पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि धनकौल पंचायत के ही मो. शकील के पुत्र मो .शोफियाना पिछले 17 सितंबर से ही गायब था। इस संबंध में तेघड़ा थाना में सूचना भी दी गई थी। इधर, खोजबीन चल ही रही थी कि मंगलवार को लोगों ने बलान नदी के किनारे बांध के बगल...