बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- बरौनी रिफाइनरी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह Begusarai News: देवना औद्योगिक क्षेत्र, एक संवाददाता। बरौनी रिफाइनरी में सोमवार से सतर्कता जागरूकता सप्ताह शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन रिफाइनरी प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक सत्यप्रकाश ने किया। कार्यकारी निदेशक के द्वारा सत्यनिष्ठा प्रतिज्ञा का वाचन के उपरांत नैतिकता, सत्यनिष्ठा, सुशासन एवं चरित्र निर्माण विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि डीआईजी शैलेश कुमार सिंन्हा ने अपने व्याख्याान में सरल एवं प्रभावशाली उदाहरणों के जरिये नैतिकता, सत्यनिष्ठा, चरित्र निर्माण और सुशासन के बीच गहरे संबंध को रेखांकित किया। रिफाइनरी प्रमुख ने कर्मचारियों एवं लोगों से कार्यस्थल एवं दैनिक जीवन में पारदर्शिता, ईमानदारी एवं उत्तरादायित्व के उच्चतम मानकों का पालन करने की अपील करते हुए ...