बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- Begusarai News: बीहट। बरौनी के दो पंचायतों में मंगलवार को सहयोग शिविर के जरिये कुल 25 आवेदनों में से आठ का निष्पादन किया गया। आठ लोगों को जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र दिये गये। बरौनी के मोसादपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में हुए सहयोग शिविर की अध्यक्षता जिला अधिकारी उदयशंकर प्रसाद ने की। शिविर में कुल 11 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें से तीन का निष्पादन करते हुए लोगों को प्रमाण पत्र दिये गये। वहीं मल्हीपुर दक्षिण पंचायत के सिमरियाषाट स्थित पंचायत सरकार भवन में बीडीओ की अध्यक्षता में हुए सहयोग शिविर में कुल 14 आवेदन प्राप्त किये गये जिसमें से पांच का निष्पादन किया गया। मौके पर मुखिया राकेश कुमार राजू, रामाश्रय निषाद आदि मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...