बेगुसराय, जुलाई 13 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौनी फलमंडी के निकट रविवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने पूर्व जिप सदस्य शोकहरा गांधीनगर निवासी लगभग 45 वर्षीय मो.सिकंदर अली को ताबड़तोड़ दो गोली मार दी। घटना की जानकारी मिलते ही 112 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घायल जिप सदस्य को बरौनी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद घायल को बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय में बाइक सवार बदमाशों ने पूर्व जिला पार्षद को मारी गोलियां, स्थिति गंभीर घटना विवरण प्रत्यक्षदर्शीयों की मानें तो एक बाइक पर तीन हथियार बंद बदमाश सवार थे। इस दौरान बदमाशों ने दो गोली जिप सदस्य को मारने के बाद दो हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाते हुए भाग खड़े हुए। ताबड़तोड़ गोली फा...