Begusarai News: बरौनी बाजार में नहीं है सुलभ शौचालय
बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी बाजार में शॉपिंग मॉल को छोड़कर कहीं कोई शौचालय नहीं है। एकाध शौचालय है भी तो जीर्णशीर्ण हालत में है। नतीजतन शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं को ही शौचालय का लाभ मिल पाता है जबकि बाजार आनेवाली अन्य महिलाओं को फजीहत झेलनी पड़ रही है। जीर्णशीर्ण शौचालय की स्थिति इतनी बदतर है कि वहाँ महिलाओं का जाना संभव नहीं है। बरौनी नगर परिषद गठन के तीन साल से अधिक बीत जाने के बाद भी इस मामले में अभी तक कोई पहल नहीं की जा सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.