बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: बीहट,निज संवाददाता। बरौनी पंचायत समिति की बैठक में बुधवार को कई निर्णय लिये गये। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पंचायत विकास योजनाओं का अनुमोदन किया गया। सभी पंचायत समिति सदस्यों को समान रूप से विकास योजनाओं के लिए राशि उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। प्रखंड मुख्यालय स्थित नीरज सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अनीता देवी ने की। संचालन बीडीओ अनुरंजन कुमार ने किया। बरौनी के चार पंचायतों (अमरपुर, महना, बभनगामा तथा सहुरी)में पंचायत सरकार भवन के लिए 11 लाख रूपया आने की जानकारी देते हुए बीडीओ ने संबंधित पंचायत के मुखिया को निर्माण कार्य अलिवंब शुरू करने का निर्देश दिया गया।

पंचायत सरकार भवन निर्माण मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप के लिए कई पंचायतों में जमीन चिन्हित होने की जानकारी दी गई और इसके लि...