बेगुसराय, अगस्त 21 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन से न्यू बरौनी जाने वाले संपर्क पथ को रेल प्रशासन द्वारा विकास कार्य चलने के कारण बंद कर दिया गया है। इस कारण विगत एक साल से बरौनी से न्यू बरौनी और न्यू बरौनी से बरौनी आने जाने वाले यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। अब उक्त संपर्क पथ से आने जाने वाले रेलयात्रियों व रेलकर्मियों को बरौनी कॉलेज रोड होकर आना जाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक रेल प्रशासन द्वारा बरौनी जंक्शन पर एक नंबर प्लेटफार्म का निर्माण कराया जा रहा है। उस प्लेटफार्म के रेलवे ट्रैक को न्यू बरौनी से मिलाने की भी योजना है। इस कारण बरौनी-न्यू बरौनी संपर्क पथ को तोड़कर उस पर रेलवे ट्रैक बिछाने की योजना बनायी गई है और संपर्क पथ सड़क के अंतिम छोर से बनाये जाने की भी तैयारी चल रही है। फिलवक्त निर्माण कार्य को लेकर संपर्क पथ...