बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी नगर परिषद के शहरी इलाकों में बिना नक्शा पास कराए मकान बनाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे सुरक्षा मानकों की धड़ल्ले से अनदेखी भी हो रही है। जानकारों का कहना है कि भवन निर्माण से जुड़े कुछ दलाल किस्म के लोग सीमेंट,बालू व छड़ आदि बेचने में लगे है और नप कार्यालय को मैनेज कर रखे है। इस कारण नप कार्यालय कार्रवाई करने में परहेज कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...