बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी आरपीएफ मंदिर परिसर में सोमवार को राधाकृष्ण की आकर्षक मूर्ति देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई। आरपीएफ इंस्पेक्टर लोकेश साव ने देर शाम तक महिला व पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था पर नजर बनाये रखी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर जगह जगह पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मेला क्षेत्रों में उमड़ा आस्था और भक्ति का सैलाब जन्माष्टमी मेला का आनंद विदित हो कि छह दिवसीय जन्माष्टमी मेला का आनंद लेने के लिए अन्य जिलों से भी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। देर रात तक लोग मेला घूमने के साथ मंडप में स्थापित आकर्षक मूर्तियों के दर्शन का आनंद ले रहे हैं। ...