बेगुसराय, अगस्त 19 -- Begusarai News: छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अमारी पंचायत अंतर्गत बरदाहा विद्यापति चौक पर चोरों ने अंकित कृषि केंद्र नामक दुकान में बीती रात चोरी कर ली। बुधवार की सुबह जब चोरी की सूचना दुकान संचालक को मिली तो सपरिवार दौड़े-भागे अपने प्रतिष्ठान पर पहुंचे। दुकान संचालक ने अपने प्रतिष्ठान के पिछले हिस्से की टाट टूटा देखकर हैरान रह गए। चोरी का अंदेशा होने पर वे गल्ले के पास आए जहां एक कार्टन में रखी 44 हजार 700 रूपए नगद गायब थी। फिर उन्होंने चोरी की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। पीड़ित खाद-बीज के अलावा थोक आलू-प्याज के भी कारोबारी हैं। अंकित कृषि केंद्र के संचालक विनय कुमार महतो ने बताया कि नित्य दिन की भांति मंगलवार की शाम दुकान बंद कर तकरीबन 200 मीटर दूर अपने घर सोने चले गए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने बैंक से ...