Begusarai News: बदिया बांध से 86 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
बेगुसराय, जुलाई 17 -- Begusarai News: गढ़पुरा। कुम्हारसो बदिया बांध पर से गुरुवार को पुलिस ने 230 बोतल यानी 86 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया है। जबकि कारोबारी भागने में सफल हो गया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बदिया बांध के नीचे खेत में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब उतार कर रखा गया है। जिसे वहां से ले जाने की तैयारी में बांध पर लाकर रखा गया था। पुलिस की गाड़ी को देखकर कारोबारी शराब को छोड़कर भाग निकला। वहां से शराब का बोतल और बिछाएं गए तिरपाल को जप्त कर लाया गया है। जिसमें विभिन्न ब्रांड का छोटा बड़ा 230 बोतल यानी 86 लीटर शराब है। इस संबंध में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.