बेगुसराय, अगस्त 23 -- Begusarai News: तेघड़ा। चीनी, प्याज व पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर सीपीएम लोकल कमेटी विरोध प्रदर्शन करेगी। यह निर्णय लेते हुए सीपीएम नेता रामचन्द्र गुप्ता ने कहा कि केन्द्र सरकार आम लोगों का संकट बढ़ा रही है। रविवार को किरतौल में आयोजित बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड स्तर पर संघर्ष करने की घोषणा की। बैठक में शहीद राजेन्द्र सहनी का शहादत दिवस मनाने पर विचार किया गया। 31 अगस्तर को उत्तरी तेघड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बैठक में मो. अली, पशुपति, विनीताभ, गणेश, रंजीत गुप्ता, ,सुरेश पासवान, राजकुमार आदि थे। मौजूद लोगों ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार लगातार आम लोगों की जरूरतों के सामानों की कीमतें बढ़ा रही है। सीपीएम इसका पुरजोर विरोध करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...