बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। सर्वोदय नगर स्थित विजडम विद्यापीठ में दीपावली एवं लोक आस्था के महापर्व छठ पर्व पर एक भव्य सांस्कृतिक व रचनात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाईं। वहीं छठ पूजा की अत्यंत सजीव एवं मनमोहक झांकी प्रस्तुत कर पूरे माहौल को भक्तिमय और उत्सवी बना दिया। बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में सूप, दउरा, गन्ना, ठेकुआ और मौसमी फलों के साथ भगवान भास्कर को अर्घ्य देने का सजीव दृश्य प्रस्तुत किया और पारंपरिक गीतों की पृष्ठभूमि ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया। विद्यालय के निदेशक मोनू कुमार सिंह ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश की विजय का उत्सव है। यह भी पढ़ें- Ara News: डीएवी में छठ गीत लोक संस्कृति की दिखी झलक महापर्व छठ स्वच्छता, सादगी और प्रकृति...