बेगुसराय, अगस्त 29 -- Begusarai News: भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र के मिडिल स्कूल मेहदौली सहित विभिन्न विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, आस-पड़ोस की साफ-सफाई व कचरा प्रबंधन की जानकारी दी गई। फोकल शिक्षक ने बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, घर व परिवेश की स्वच्छता, विद्यालय की स्वच्छता, हाथ धुलाई, शौचालय की स्वच्छता व कचरा प्रबंधन की जानकारी दी। बच्चों को स्वयं की साफ सफाई जैसे प्रत्येक दिन नहाने, नाखूनों की सफाई, नहाने के बाद साफ सुथरे कपड़े पहनने, खुले में शौच से होने वाले नुकसान, खाना बनाने से पूर्व रसोई की साफ-सफाई एवं खाद्य सामग्रियों को सुरक्षित रखने का तरीका, भोजन से पूर्व हाथ की अच्छे से सफाई आदि की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सुरक्षित शनिवार पर स्कूलों में स्वच्छता का प...