Begusarai News: बच्चों को अगलगी से बचाव के बताए गए उपाय
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- आग से बचाव के लिए मॉक ड्रिल Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य एवं माध्यमिक विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को अगलगी की घटनाओं से बचाव और आग लगने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। साथ ही आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल भी कराया गया। फोकल शिक्षकों ने बताया कि खेत-खलिहान में पराली और खर-पतवार जलाने, घरों में घटिया गुणवत्ता वाले बिजली उपकरणों के इस्तेमाल तथा बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका बनी रहती है। शादी-विवाह के मौसम में बड़े पैमाने पर पटाखे फोड़ने के दौरान भी अगलगी की घटनाएं हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में तत्काल अग्निशमन विभाग को 101 नंबर पर सूचना देने की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.