Begusarai News: बच्चों की उपस्थिति ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर 11 बजे तक करें अपलोड
बेगुसराय, अक्टूबर 15 -- विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना पर निर्देश Begusarai News: नावकोठी, निज संवाददाता। प्रखंड के प्राथमिक, मध्य विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा विभागीय निर्देशों का समय पर अनुपालन करने पर विशेष जोर दिया गया। इन्हीं मुद्दों को लेकर विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की बैठक गुरुवार को बीआरसी में हुई। अध्यक्षता पीएम पोषण साधन सेवी रुचिता कुमारी ने की। बैठक में उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति प्रतिदिन सुबह 11 बजे तक ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करें। मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में रसोईघर और बर्तनों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन तैयार करने तथा बच्चों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.