Begusarai News: बगीचे से युवक का शव बरामद
बेगुसराय, नवम्बर 9 -- Begusarai News: बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के संजय पेट्रोल पंप के समीप एनएच के किनारे स्थित एक बगीचे से एक 22 वर्षीय युवक का शव रविवार की देर शाम बरामद किया। मृतक की पहचान नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन वार्ड तीन निवासी राम कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार के रूप में हुई है। वह बीहट नगर परिषद के वार्ड 33 सुदीस्थान अपने ननिहाल में रहकर पिकअप मालवाहक वाहन चलाता था। सन्नी का शव बगीचे में आम के पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है। सन्नी के ननिहाल के लोगों ने बताया कि रविवार की शाम मोबाइल के जरिये परिजनों को अपनी इहलीला समाप्त करने की सूचना देने के बाद वह सड़क पर गाड़ी खड़ी कर एक ढाबा जाकर गमछे के सहारे आम के पेड़ में लटककर अपनी इहलीला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.