बेगुसराय, अक्टूबर 21 -- बखरी में महाभंडारे का आयोजन Begusarai News: बखरी। निज संवाददाता शारदीय नवरात्र और दशहरा पर बखरी में भक्ति, श्रद्धा और सेवा की अनुपम छटा देखने को मिली। क्षेत्र की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था हिन्द कला परिषद की ओर 13वें महाभंडारे में 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। महानवमी और विजयादशमी पर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों ने संस्था के इस पुनीत प्रयास की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व एसडीओ सन्नी कुमार सौरव तथा नगर परिषद की सभापति गीता कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं प्रसाद ग्रहण कर महाभंडारे का शुभारंभ किया। वहीं, संध्या में क्षेत्रीय विधायक सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने...