बेगुसराय, अक्टूबर 29 -- जोकीयाही पुल लूटकांड में चार गिरफ्तार Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। बखरी थाना क्षेत्र के जोकीयाही पुल के पास 25 अक्टूबर को हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करने का दावा किया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीन मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्टल और 9,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस लूटकांड में कुल आठ लोगों की संलिप्तता सामने आई है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।पुलिस के मुताबिक, बीते 25 अक्टूबर 2026 को जोकीयाही पुल के पास नीरज कुमार के साथ लूटपाट की घटना हुई थी। इस संबंध में बखरी थाना कांड संख्या 406/26 दर्ज किया गया। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) और आर्म्स एक...