Begusarai News: बखरी में पीयूसीएल की बैठक आयोजित
बेगुसराय, नवम्बर 1 -- Begusarai News: बखरी। बखरी स्थित महंत भरत दास कॉलेज रामपुर में रविवार को पीयूसीएल (पीपुल्स यूनियन फॉर सिविल लिबर्टीज) बेगूसराय की बैठक हुई। अध्यक्षता बिंदेश्वरी महतो ने की। अधिवक्ता प्रभाकर महाराज ने पीयूसीएल के उद्देश्यों, कार्यप्रणाली व महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि पीयूसीएल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों, नागरिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों की रक्षा करना है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उपस्थित लोगों ने संगठन विस्तार पर भी जोर दिया। बैठक में संजय कुमार, विभूति भूषण, राम प्रसाद महतो, अधिवक्ता गौरव कुमार, लक्ष्मी राय, ऋषि गांधी, रविकांत पासवान अरविंद पोद्दार,अशोक चौधरी, मुरली कुंवर, विजय साह, शैलेंद्र कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.