Begusarai News: बखरी एसडीपीओ को मंझौल का अतिरिक्त प्रभार
बेगुसराय, अगस्त 16 -- Begusarai News: मंझौल। एसडीपीओ मंझौल नवीन कुमार के प्रशिक्षण में जाने के कारण एसडीपीओ बखरी कुंदन कुमार मंझौल एसडीपीओ के प्रभार में हैं। एसडीपीओ कार्यालय सूत्रों के अनुसार वे 02 अगस्त से दो माह प्रशिक्षण के लिए राजगीर गए हुए हैं। वे अक्टूबर में पुनः लौटेंगे। प्रभारी एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस कार्यालय बेगूसराय के पत्र के अनुसार पहले एसडीपीओ तेघड़ा को प्रभार सौंपा गया था। पुनः आदेश संशोधन के बाद जारी पत्र के अनुसार 07 अगस्त के अपराह्न में बखरी एसडीपीओ ने मंझौल का भी प्रभार ग्रहण किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.