बेगुसराय, जुलाई 16 -- Begusarai News: छौड़ाही,निज सह संवाददाता। सावंत पंचायत के बखड्डा निवासी अवकाशप्राप्त शिक्षक मो.मोजीर्बुर रहमान का असामयिक निधन हो गया। दिवंगत शिक्षक 76 वर्ष के थे और गुरूवार की सुबह अचानक हृदय गति रूकने से उनका देहावसान हो गया। शिक्षाविद के निधन की खबर फैलते ही शिक्षक समाज, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों में शोक की लहर छा गई। सूचना पाकर प्रखंड प्रमुख मनोज कुमार, जिप सदस्या प्रेमलता कुमारी, मुखिया काजल कुमारी, डीलर संघ के अनुमंडल अध्यक्ष शेख फूलहसन, सरपंच सोनी परवीन, समाजसेवी प्रणव कुमार, रामाश्रय चौरसिया, संजय पासवान, अनिल कुमार, मो.हुसैन मंसूरी, शादाब आजमी, इंतखाब आजमी आदि ने परिजनों को सांत्वना देकर दिवंगत शिक्षाविद को श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...