Begusarai News: बकाया मांगने पर मजदूर की पिटाई
बेगुसराय, नवम्बर 6 -- Begusarai News: नावकोठी। मजदूरी के बकाया रुपये मांगने पर एक मजदूर को पिस्तौल के बट से बेरहमी से पिटाई कर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है। घटना महेशवाड़ा पंचायत के बभनगामा गांव से जुड़ी है। जख्मी मजदूर की पहचान बभनगामा निवासी स्व. प्रवेश महतो के पुत्र मुरारी कुमार के रूप में हुई है। उसने थाने में आवेदन देकर गांव के ही राजू कुमार सहनी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार, बुधवार की शाम वह पहसारा चौक पर खड़ा था। इसी दौरान राजू कुमार सहनी वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने कमर से पिस्तौल निकालकर जान मारने की नीयत से फायरिंग करने का प्रयास किया लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद उसने पिस्तौल की बट से मजदूर की जमकर पिटाई कर दी। शोर सुनकर ग्रामीणों के जुटने पर आरोपित मौके से फरार हो गया। ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.