Begusarai News: फोन का चोंगा उठाकर रख देते हैं कर्मी
बेगुसराय, जुलाई 26 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन मुख्य टिकट घर स्थित रेलवे इन्क्वायरी का फोन रविवार को लगातार व्यस्त होने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी दूर दराज के रेलयात्रियों को झेलनी पड़ी क्योंकि ट्रेन की सही जानकारी नहीं मिलने से उन्हें समय से पूर्व स्टेशन पहुँचने की विवशता बन जाती है। यात्रियों का आरोप है कि पूछताछ कार्यालय के कर्मी द्वारा परेशानी से बचने के लिए फोन का चोंगा उठाकर रख दिया जाता है। इससे फोन लगातार व्यस्त ही बताता है। इस संबंध में डीसीआई आमिर साह ने बताया कि इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Begusarai News: रेलयात्रियों को नहीं मिल रही एटीएम सुविधा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.