बेगुसराय, नवम्बर 3 -- Begusarai News: बरौनी। फुलवड़िया थाना में मंगलवार को दीपावली, काली पूजा व छठ पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।अध्यक्षता बरौनी नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार व थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने संयुक्त रूप से की। बैठक में प्रशासन द्वारा पर्व त्योहारों को प्रेम भाईचार के साथ सुरक्षित व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की गई। इसके साथ ही पर्व के दौरान प्रदूषण फैलाने , अश्लील गाना व डीजे बजाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई। साथ ही समाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मौके पर कांग्रेस नेता सुबोध सिंह, गुड्डु सिंह, पूर्व मुखिया मो जफर आलम, जदयू नेता पंकज राय आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Munger News: पूजा समितियों के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य, डीजे बजाने पर रहेगी रोक

हि...