बेगुसराय, सितम्बर 1 -- Begusarai News: वीरपुर। पर्रा पंचायत में दो सरकारी प्राथमिक विद्यालय खोलने की मांग ग्रामीणों ने डीईओ से की है। छात्र नेता ऋषभ कुमार,कृष्ण कुमार कन्हैया,अम्बेडकर कुमार आदि ने डीईओ को आवेदन देकर कहा है कि पर्रा पंचायत के फुलकारी गांव में कोई प्राथमिक विद्यालय नहीं है। इसी तरह लक्ष्मीपुर पछियारी टोला और पर्रा मण्ठ के बीच भी स्कूल नहीं रहने से यहां के बच्चों को प्रारम्भिक शिक्षा हासिल करने में दिक्जत हो रही है। पर्रा, लक्ष्मीपुर और फुलकारी गांवों की आबादी अधिक है। इससे लक्ष्मीपुर और पर्रा स्कूल में बच्चों का अधिक दबाव है। इसलिए नए प्राथमिक विद्यालय खोलने की आवश्यकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...