बेगुसराय, अगस्त 2 -- Begusarai News: सिमरिया धाम। सिमरिया धाम में चल रहे श्रावणी मेला की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा सफाई के नाम पर किसानों की फसल को बर्बाद करने का आरोप लगा किसान आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। सिमरिया-दो किसान राम प्रवेश सिंह व संजीव कुमार उर्फ बुद्धन यादव ने बताया कि हमलोगों के राजेन्द्र पुल स्टेशन के पास स्थित खेत जिसका खाता 458, खेसरा 5087 व 5090 है, उस जमीन में लगी फसल अरहर, मक्का इत्यादि को बर्बाद कर दिया गया है। अगर जिला प्रशासन को जमीन की जरूरत थी तो किसानों को विश्वास में लेकर कार्य करना तथा इसका मुआवजा भी देना चाहिए था। यह भी पढ़ें- Begusarai News: किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे: रोहित बताया कि उक्त जमीन पर पटना उच्च न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। किसानों ने जिला प्रशासन से खेत की पैमाइश करवा उचित फसल क्ष...