Begusarai News: फर्जीवाड़े पर प्रशासन की सर्जिकल स्ट्राइक, बखरी में अवैध अस्पतालों और जांच घरों पर प्रशासन का एक्शन, एसडीओ के नेतृत्व में 11
बेगुसराय, नवम्बर 5 -- Begusarai News: फोटो-बखरी में अवैध अस्पतालों के खिलाफ जांच अभियान में शामिल एसडीओ सन्नी कुमार सौरव व हेल्थ विभाग की टीम बखरी। निज संवाददाता अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और जांच घरों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को एसडीओ सन्नी कुमार सौरव के नेतृत्व में जिला स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पीएचसी की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल 11 संस्थानों की जांच की गई, जिनमें छह को सील कर दिया गया। वहीं, चार संचालकों को आवश्यक कागजात प्रस्तुत करने के लिए समय दिया गया, जबकि एक संस्थान को भ्रामक विज्ञापन में सुधार करने की हिदायत दी गई। एसडीओ सन्नी कुमार सौरव ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर गठित टीम ने यह कार्रवाई की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.