Begusarai News: फरार अभियुक्त के घर चिपकाया इश्तेहार
बेगुसराय, नवम्बर 7 -- Begusarai News: छौड़ाही। थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले के प्राथमिकी अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को पुलिस ने मिल्की गांव निवासी सुनील महतो के घर विधिवत इश्तेहार का तामिला किया। अभियुक्त सुनील महतो मिल्की गांव के वार्ड संख्या दो निवासी जगदीश महतो के पुत्र हैं। पुलिस के अनुसार छौड़ाही थाना कांड संख्या 57/26, दिनांक 25 अप्रैल 2026 के मामले में सुनील महतो प्राथमिकी अभियुक्त हैं। अभियुक्त के फरार रहने के कारण न्यायालय के आदेश के आलोक में इश्तेहार की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इश्तेहार के बाद भी अभियुक्त के न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होने पर न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.