Begusarai News: फंदा लगा महिला ने की खुदकुशी
बेगुसराय, जुलाई 6 -- Begusarai News: गढ़पुरा। कोरैय पंचायत के वार्ड संख्या-12 सुजानपुर गांव में रविवार रात एक महिला ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृत महिला राजीव सहनी की 30 वर्षीया पत्नी मनीषा कुमारी बताई गई है। सोमवार सुबह घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया है। मृतका के पति ने बताया कि सुबह में उठने के बाद देखा कि उसकी पत्नी घर में फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। बताया गया है कि रविवार शाम में पति के साथ कुछ झगड़ा झंझट हुआ था। इसको लेकर वह घर में फंदा लगाकर झूल गई। मृतका के छोटे-छोटे तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि इस घटना को लेकर अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.