बेगुसराय, अक्टूबर 27 -- विद्यालयों की समस्याओं पर प्रधानाध्यापकों की नाराजगी Begusarai News: मंझौल, एक संवाददाता। ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के नाम पर मंगलवार को बुलाई गई प्रखंड स्तरीय प्रधानाध्यापकों की बैठक में फंड की कमी से जूझ रहे विद्यालय प्रधानों ने विभागीय व्यवस्था के खिलाफ खुलकर नाराजगी जतायी। चेरियाबरियारपुर बीआरसी में आयोजित बैठक में प्रधानाध्यापकों ने विद्यालयों को लगातार नए निर्देश दिए जाने, लेकिन उनके क्रियान्वयन के लिए राशि उपलब्ध नहीं कराने पर नाराजगी जताई। उन्होंने सवाल उठाया कि जब विद्यालयों के पास जरूरी संसाधनों और गतिविधियों के लिए फंड नहीं है तो विभागीय निर्देशों का पालन कैसे किया जाएगा! बैठक की अध्यक्षता बीईओ अतहर हुसैन ने की। बैठक में प्रखंड नोडल शिक्षक रंजन कुमार एवं अंकित कुमार ने ईको क्लब फॉर मिशन लाइफ के तहत अक्टूबर ...