बेगुसराय, अगस्त 31 -- Begusarai News: बरौनी, निज संवाददाता। बरौनी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर शुद्ध पेयजल सहित अन्य यात्री सुविधाओं का अभाव रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आलम यह है कि स्टेशन पर घंटों इंतजार करने वाले यात्रियों को पीने के पानी के लिए बोतलबंद पानी या फिर वाटर वेंडिंग मशीन पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

यात्री सुविधाओं का अभाव बरौनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था का नहीं होना, यात्री सुविधाओं की बेहतरी संबंधी रेल प्रशासन के दावा को झुठला रहा है। जानकारी के मुताबिक बरौनी जंक्शन के प्लेटफॉर्मों पर रेल यात्रियों को पेयजल की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा लगाए गए वाटर पोस्टों की मेन्टेनेन्स व नियमित सफाई नहीं होने से रेलयात्री वाटर पोस्टों का पानी पीने से परहेज बरतते है। ऐसा नहीं है कि इसक...