बेगुसराय, अगस्त 10 -- Begusarai News: बरौनी। बरौनी जंक्शन के महत्वपूर्ण प्लेटफार्म नंबर 4 पर यात्रियों के लिए एनटीपीसी के सौजन्य से लगाई गई अधिकतर कुर्सियां महीनों से क्षतिग्रस्त हैं। नतीजतन ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्रियों को बैठने में फजीहत झेलनी पड़ रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी खबर स्थानीय आधिकारियों को नहीं है, जानकारी के बावजूद वे इस दिशा में चुप्पी साधे तमाशबीन बने हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...