बेगुसराय, अगस्त 9 -- Begusarai News: खोदावंदपुर,निज संवाददाता। फफौत पंचायत के तारा गांव में पुराने पंचायत भवन को तोड़कर उसकी जगह बिना प्राक्कलन का बोर्ड लगाए ही नया भवन निर्माण कार्य किए जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया है।

ग्रामीणों के आरोप तारा गांव के ग्रामीणों राम ध्यान महतो, राम नरेश महतो, राम कुमार महतो, चंद्रचूड़ यादव, उमेश पासवान, संजीव पासवान, दुलार चंद्र ठाकुर, मुकेश कुमार, ललितेश्वर प्रसाद शाही, विष्णु रजक, राम शगुन महतो, शैलेन्द्र कुमार आदि का आरोप है कि बिना ग्राम सभा से पारित किए ही इस जगह पर नया सरकारी भवन बनाया जा रहा है। इन ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण स्थल पर प्राक्कलन का बोर्ड नहीं लगाए जाने से इस निर्माण कार्य के बारे में लोगों को इस निर्माण कार्य के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता ग...