बेगुसराय, सितम्बर 3 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। माउंट लिट्रा पब्लिक स्कूल बेगूसराय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे उत्साह, उमंग और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, बाल लीलाओं और राधा-कृष्ण के प्रेम को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम के अंत में हांडी एवं बांसुरी प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसी अवसर पर कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस भी उत्साहपूर्वक मनाया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के प्रति अपना प्रेम और सम्मान व्यक्त करते हुए विशेष गतिविधियों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षक दिवस को यादगार बनाया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बच्चों ने राधा-कृष्...