Begusarai News: प्रधान शिक्षकों ने वेतन विसंगति के खिलाफ उठाई आवाज
बेगुसराय, सितम्बर 7 -- Begusarai News: बखरी, निज संवाददाता। प्रखंड में पदस्थापित प्रधान शिक्षकों की आवश्यक बैठक सोमवार को नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नाईटोला मक्खाचक में हुई। अध्यक्षता राधेश्याम तांती ने व संचालन मुरारी ठाकुर ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षक शामिल हुए। बैठक में प्रधान शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और अधिकारों के लिए प्रखंड स्तर पर संघ का गठन किया गया। इसके लिए 12 सदस्यीय कार्यसमिति का चयन किया गया। कार्यसमिति में सर्वसम्मति से राधेश्याम तांती को संरक्षक, रामकुमार सहनी को प्रखंड अध्यक्ष, विनिता माधवी को उपाध्यक्ष, मुरारी ठाकुर को सचिव, जयंती कुमारी को सहसचिव तथा शुभंकर कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में प्रधान शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि और सातवें वेतनमान का लाभ देने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। शिक्षको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.