बेगुसराय, सितम्बर 28 -- Begusarai News: बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह 'दिनकर' की साहित्यिक चेतना, ओजस्वी काव्यधारा और विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को कंकौल स्थित प्रेक्षागृह में बच्चों के बीच प्रतियोगिता करायी गई। यह आयोजन जिला प्रशासन च ओपन लिंक्स फाउंडेशन (विनोबा) की ओर से किया गया।

प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्तरीय प्रतियोगिता में 70 विद्यार्थियों ने मंच पर कविता-पाठ प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने दिनकर जी की कविताओं के माध्यम से वीरता, राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान, संघर्ष और सामाजिक चेतना जैसे भावों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कक्षा 1 से 2 में प्रथम सौरव कुमार (जीएमएस कमरुद्दीनपुर), द्वितीय मो. रेहान (जीएमएस तरबन्ना, साहेबपुर कमाल) व तृतीय मारिया अतीका (जीपीएस रामौली, नावकोठी) रहे। कक...