Begusarai News: प्रतिमा स्थापना को लेकर विधायकों से मिले
बेगुसराय, सितम्बर 8 -- Begusarai News: बीहट। राष्ट्रकवि दिनकर मूर्ति स्थापना संषर्ष समिति के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल तेघड़ा तथा मटिहानी विधायक से मिलकर औंटा-सिमरिया सिक्सलेन गोलंबर पर राष्ट्रकवि दिनकर की प्रतिमा स्थापित करने की मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा। विधायक द्वय रजनीश कुमार तथा नरेन्द्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने उक्त मसले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में संयोजक गौरव कुमार, सह संयोजक कृष्ण मुरारी, विश्वम्भर सिंह, कैलाश सिंह, दीनबंधु, पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, संजीव फिरोज शामिल थे। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.