बेगुसराय, जुलाई 8 -- Begusarai News: खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। खोदावंदपुर के प्रखंड कल्याण अधिकारी पंकज कुमार को प्रखंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बुधवार को प्रखंड विकास अधिकारी सह प्रभारी बीईओ मिथिलेश बिहारी वर्मा ने प्रखंड कल्याण अधिकारी को यह प्रभार सौंपा। इसकी जानकारी देते हुए बीडीओ ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बताते चलें कि खोदावंदपुर में प्रखंड शिक्षा अधिकारी का पद विगत एक साल से अधिक समय से रिक्त है। खोदावंदपुर के पूर्व प्रखंड शिक्षा अधिकारी दानी राय के विगत 30 अप्रैल 2025 को सेवानिवृत हो जाने के बाद खोदावंदपुर में प्रभारी अधिकारी के भरोसे शिक्षा विभाग का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: 14 प्रखंडों में नये प्रखंड शिक्षा अधिकारी मिले, डीएम ने जारी किया आदेश ...