बेगुसराय, अगस्त 28 -- Begusarai News: सिंघौल, निज संवाददाता। ​​रक्षाबंधन के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय रतौली में एक अनोखे और प्रेरणादायक कार्यक्रम वृक्षाबंधन मनाया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने परिसर में स्थित पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी मिसाल पेश की। ​इस कार्यक्रम के दौरान सभी बच्चों और शिक्षकों ने यह संकल्प लिया कि वे पेड़ों की नियमित रूप से रक्षा करेंगे, उनका संरक्षण करेंगे तथा नए पौधे लगाकर उन्हें पोषित और प्रल्लवित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। पूरा विद्यालय परिसर पर्यावरण सुरक्षा के नारों और उत्साह से गूंज उठा। ​ यह भी पढ़ें- भाई-बहन ही नहीं, अब पेड़ों की रक्षा का भी वचन; एनवायरमेंट क्लब चला रहा वृक्षाबंधन अभियानकार्यक्रम में भाग लेने वाले...